ग्वालियर: यहां डॉक्टर को दिखाने आई महिला के 8 लाख के जेवर पार कर दिए गए। महिला परिजनों के साथ माधवगंज थाने पहुंची वहां संबंधित अधिकारी ने कंपू थाने का प्रकरण बताया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लहार जिला भिंड की रहने वाली वर्षा उपाध्याय रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने मायके आई हुई थी।
गत शाम स्वास्थ्य खराब होने के कारण ईदगाह स्थित डॉ ओझा के यहां इलाज के लिए गई जब जांच कराने अंदर गई तो अपने बैग को बाहर छोड़ दिया। उसके बाद वह टमटम में बैठकर अपने मायके गई जहां उन्होंने अपने बैग को चेक किया तो 8 तोले सोना बैग में से गायब था। फरियादी अब कंपू थाने पहुंचे हैं।
