पश्चिमी दिल्ली पुलिस नं छापेमार कार्रवाई कर चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली 15 सितंबर (वार्ता) पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर और हरी नगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमार कार्रवाई कर वाहन-चोरी और मोबाइल चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन अभियानों में पुलिस को चोरी की गाड़ियां, मोबाइल फोन और लैपटॉप सहित कीमती सामान बरामद हुआ है।

पश्चिमी जिले के उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर ने सोमवार को बताया कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में 13 सितम्बर को दो अलग-अलग अभियानों के तहत पुलिस ने दो वहां चोरों को पकड़ा था। पहला मामला तिलक विहार चौकी के पास का है जहां पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका। उसकी पहचान सनी उर्फ हलवा (26) के रूप में हुई जो चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया।

दूसरा मामला कूड़ा खट्टा इलाके का है, जहां से साहिल (22) चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार हुआ। बाद में उसकी निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इनसे कुल तीन गाड़ियां और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इन दोनों की गिरफ्तारी से पांच मामलों का खुलासा हुआ है।

इसके अलावा, हरी नगर थाना पुलिस ने रात गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में मिले एक युवक को रविवार रात पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ गोलू (28) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से दो चोरी की स्कूटी, दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप मिला। गोलू पहले भी आठ मामलों में शामिल रह चुका है। उसकी गिरफ्तारी से पांच आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हुआ है।

Next Post

भागलपुर में ओने-पौने दाम पर किसान की जमीन अडानी को दी गई : कांग्रेस

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार के भागलपुर में किसानों की जमीन ओने पौने दाम पर ऊर्जा संयंत्र निर्माण के लिए श्री मोदी के करीबी उद्योगपति गौतम अडानी को दी है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख […]

You May Like