ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना से क्षेत्र का कोना-कोना सिंचित होगा: यादव

भोपाल, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना के लिए राज्य सरकार, महाराष्ट्र सरकार के साथ चर्चा कर समझौते की ओर आगे बढ़ रही है। विश्व की इस सबसे बड़ी ग्राउंड रिचार्ज परियोजना से क्षेत्र का कोना-कोना सिंचित होगा।

डॉ यादव आज यहां मंत्रालय में पूर्व मंत्री तथा विधायक बुरहानपुर अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में बुरहानपुर से भेंट के लिए आए कृषकों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री से नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बुरहानपुर के प्रतिनिधियों ने भी भेंट की। डॉ यादव ने कहा कि लोकहित में शक्कर कारखाने का संचालन करने में सक्षम संचालक मंडल का गठन कर किसानों और क्षेत्रीय जनता के हित में कारखाने का संचालन किया जाए, राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बुरहानपुर से आए किसानों ने मुख्यमंत्री से तरबूज और खरबूज के लिए आरबीसी (6-4) के मुआवजे में वृद्धि का आग्रह भी किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा विधायक मंजू दादू भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

Next Post

अधिकारियों के बंगले और कार्यालयों पर लाखों का जलकर बकाया

Tue Mar 4 , 2025
  शाजापुर, 4 मार्च. अधिकारियों के बंगलों में लगे नल कनेक्शनों पर करीब 50 लाख रुपए बकाया है. जिसकी वसूली के लिए नगर पालिका अधिकारी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे. यहां से जलकर की राशि वसूलना तो दूर, जिम्मेदार उन्हें नोटिस तक नहीं दे पा रहे. पुलिस, प्रशासन, शिक्षा […]

You May Like

मनोरंजन