मोदी की यात्रा के बीच कांग्रेस नेताओं ने पूछे सवाल

भोपाल, 30 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा के एक दिन पहले आज मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य से जुड़े अनेक मुद्दे उठाते हुए श्री मोदी से सवाल किए हैं।

श्री पटवारी ने श्री मोदी के नाम एक पत्र जारी करते हुए आरोप लगाया और कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना ठीक है, लेकिन राज्य की महिलाओं के सम्मान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राज्य से जुड़े और भी मुद्दे उठाते हुए सवाल किए हैं।

इस बीच विपक्ष के नेता श्री सिंघार ने यहां मीडिया से कहा कि श्री मोदी को महंगायी, बेरोजगारी, किसानों, दलितों, आदिवासियों और घोटालों के संबंध में भी अपनी बात रखना चाहिए। वे इस राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं, यह ठीक है, लेकिन उन्हें जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलना चाहिए।

 

Next Post

रतलाम के मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर इंदौर से गिरफ्तार

Fri May 30 , 2025
रतलाम। तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने पंचेश्वर हनुमान मंदिर, शांतिनाथ मंदिर और माताजी मंदिर से चांदी के बर्तन व नगदी चुराई थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों सूरज सिंह और सुल्तान को […]

You May Like