रतलाम के मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर इंदौर से गिरफ्तार

रतलाम। तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने पंचेश्वर हनुमान मंदिर, शांतिनाथ मंदिर और माताजी मंदिर से चांदी के बर्तन व नगदी चुराई थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों सूरज सिंह और सुल्तान को ट्रेस किया। उनके पास से चोरी किया गया 1.1 किलोग्राम चांदी, 2000 रूपये नगद और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मंदिरों को निशाना बनाकर कई चोरी की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कंट्रोल रुम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस को मिली सफलता की उक्त जानकारी दी।

Next Post

अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में डाक टिकट और तीन सौ रुपए का सिक्का होगा जारी

Fri May 30 , 2025
भोपाल, 30 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में डाक टिकट और तीन सौ रुपए का सिक्का जारी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी 31 मई को यहां जंबूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर […]

You May Like