धार्मिक उल्लास और भक्ति भरे माहौल में हुई गोवर्धन पूजा, सजी श्रद्धा की रंगोली

इंदौर: पांच दिवसीय दीपावली त्योहार के चलते भक्ति के माहौल में बुधवार को शहर में जगह-जगह गोवर्धन पूजा का उल्लास छाया रहा. जगह-जगह गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्वरूप गोबर से प्रतिमा बनाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, वहीं प्रतिमा की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी. दूसरी ओर मंदिरों के अलावा कॉलोनियों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया.

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में पहुंचकर गौ ग्रास कराया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना की.बुधवार को सुबह से ही शहर के कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, श्रीकृष्ण मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, खजराना गणेश मंदिर और बाणगंगा सहित शहर के अन्य मंदिरों में विशेष सजावट की गई. अन्नकूट का आयोजन कर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया.

इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. कई कॉलोनियों में रहवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया. खजराना, सुखलिया, विजय नगर, स्कीम-54, नंदानगर, राऊ सहित शहर भर में कई स्थानों पर सामूहिक पूजन और भजन-संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने पर्व मनाया. बच्चों और महिलाओं ने रंगोली और दीपों से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति की सजावट कर उत्सव को और आकर्षक बना दिया.

Next Post

पेट संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे वार्ड 64 के रहवासी

Thu Oct 23 , 2025
इंदौर: जन स्वास्थ्य को लेकर जहां राज्य एवं केंद्र सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर दवाइयों और स्वास्थ्य सुरक्षा पर करोड़ों खर्च कर रही हैं, वहीं नगर निगम लोगों को दूषित जल पिलाकर सरकार के इस प्रयास पर पानी फेर रही है. शिकायत के बाद भी निगम के जिम्मेदार इस ओर कोई […]

You May Like