कल आंगनबाडिय़ों पर लटके रहेंगे ताले

सीहोर. सोमवार को जिले भर की आंगनबड़ी केन्दों के ताले नहीं खुलेंगे. आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाएं धरना प्रदर्शन करेंगी. महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित काम आंगनबाड़ी केन्द्रों में नहीं होंगे. बस स्टेंड स्थित गीता भवन 14 जुुलाई को सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकत्रित होंगी.

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष उषा राठौर ने बताया कि धरना प्रदर्शन की सूचना जिला कलेक्टर और अधिकारियों को दे दी गई है. भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर यह धरना प्रदर्शन आयोजित होगा. बस स्टेण्ड स्थित गीता भवन में कार्यकर्ता और सहायिका एकत्रित होंगी. इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दिया जाएगा.

 

Next Post

3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में आई राशि

Sun Jul 13 , 2025
जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले के ग्राम नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से जुलाई माह की किश्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की […]

You May Like