जबलपुर:कुंडम थाना अंतर्गत मेहगवां में सोमवार को गिट्टी क्रेशर में काम करते समय एक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और महिला मशीन के अंदर चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार को लोटन सिंह 49 वर्ष निवासी डबरा खुर्द ने सूचना दी कि वह लगभग 2 माह पूर्व से मेहगवां स्थित गिट्टी क्रेशर में काम करता है वहां पर अन्य मजदूर भी काम करते हैं, श्रीमति मीरा बाई बरकड़े 45 वर्ष निवासी डबरा खुर्द भी गिट्टी क्रेशर में काम करती है।
सोमवार को सभी मजदूर काम कर रहे थे, मीरा बाई बरकड़े मशीन के साफ्ट के पास गिट्टी हटा रही थी दोपहर लगभग 1-30 बजे काम करते समय मीरा बाई अपने गले में साड़ी का दुपट्टा रखे थी वहीं दुपट्टा मशीन के साफ्ट में फंस गया जिससे मीरा बाई मशीन के साफ्ट में फस कर मशीन के अंदर तक चली गयी थी जिससे मीरा बाई के शरीर मेें गम्भीर चोटें आईं, मीरा बाई को मशीन से बाहर निकाला, मीरा बाई की मौत हो गई।
