छिंदवाड़ा: सिंचाई के लिए आगामी दो दिनों में खोली जाएंगी जिले के जलाशयों की नहरें आज जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में चर्चा के दौरान लिया गया निर्णय. बता दे कि आल कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर हरेंन्द्र नारायाण, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक परासिया सोहनलाल वाल्मीक, विधायक चौरई सुजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक चौरई पं.रमेश दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और जिले के उन्नत कृषकों उपस्थित रहे. बैठक में सभी जलाशयों की नहरों को दो दिन बाद खोलने का निर्णय लिया गया, जिससे छिंदवाडा जिले की 92490 हेक्टेयर में रबी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा.
साथ ही कलेक्टर नारायन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आगामी बैठक माह जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में रखे जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें आज की बैठक में की गई चर्चा एवं कार्यों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा नहरों के अंतिम छोर तक के किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने लिए समुचित व्यवस्थाएं बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में सांसद श्री साहू द्वारा माइक्रो इरीगेशन 1 और 2 की प्रगति की जानकारी भी ली गई और लापरवाह ठेकेदारों को टर्मिनेट करने की बात कही. अंत में जिला जल उपयोगिता समिति की सचिव कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्रीमती कुमकुम कौरव पटेल द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने हेतु आभार प्रकट कर बैठक समाप्त की गई
