सिंधिया के बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार

नयी दिल्ली, 3 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस को ‘चरित्रहीन पार्टी’ बताने के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कहा कि जिस पार्टी के बारे में वह इस तरह की बात कर रहे हैं उसी की छत्रछाया में उनका परिवार फला फूला है।
गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने पर श्री सिंधिया ने कांग्रेस को चरित्रहीन
पार्टी कहा था।
सुश्री श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सिंधिया जी जिसे आप ‘चरित्रहीन पार्टी’ कह रहे हैं उसी पार्टी की छत्रछाया में रह कर आपका ‘सिंधिया परिवार’ खूब फला फूला है। आज़ादी के बाद आपके दादा जीवाजीराव सिंधिया को कांग्रेस पार्टी की सरकार और पंडित नेहरू ने मध्य भारत राज्य का राजप्रमुख (राज्यपाल) बनाया था। आपकी दादी विजयराजे सिंधिया इसी कांग्रेस पार्टी से 1967 तक सांसद रहीं। आपके पिता श्री माधवराव सिंधिया आजीवन इसी कांग्रेस पार्टी में रहे, सांसद रहे, केंद्र में मंत्री रहें
और पिताजी की मृत्यु के बाद आप स्वयं बीस साल इसी कांग्रेस पार्टी में रहे। चार बार सांसद बने, केंद्र में मंत्री रहे। आप और आपका पूरा कुनबा इसी पार्टी में रह कर यहां तक पहुंचा हैं।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि श्री सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गौरवगान करने में लगे हुये हैं जबकि पहले वह खुद संसद में खड़े होकर उन्हें ‘ पाकिस्तान में बिरयानी खाने वाला’ बताते थे।
उन्होंने कहा “कांग्रेस पार्टी को चरित्रहीन कहने से पहले अपना चरित्र देख लीजिए ‘महाराज’।”

Next Post

जर्मनी को उम्मीद इस साल के अंत तक हो सकता है भारत-ईयू एफटीए

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली, 3 सितंबर (वार्ता) जर्मनी ने बुधवार को कहा कि वह भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का प्रबल समर्थक है और उसे इस समझौते के इस साल के अंत तक हो जाने की उम्मीद है। जर्मनी ने आतंकवाद को […]

You May Like