शांति भंग करने के आरोप में सोलह लोग गिरफ्तार

माउंट आबू 10 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में पर्यटन स्थल माउंट आबू में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में रविवार को पुलिस ने 16 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

थाना अधिकारी प्रदीप डांगा ने आज बताया कि शराब पीने पर लगाए प्रतिबंध के बावजूद कई लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने, शराब पीकर वाहन चलाने, उत्पात मचाकर शांति भंग करने, बिना दस्तावेजों के चलाए जा रहे वाहनों चालकों पर कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिसके चलते पुलिस की ओर से असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। माउंट आबू आबूरोड मार्ग से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से निरंतर गश्त की जा रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पुलिस पूरी नजर रख रही है।

 

 

Next Post

वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर खोजे जा रहे बुखार के मरीज, अब तक 1017 मिले

Sun Aug 10 , 2025
वाराणसी, 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी फीवर ट्रैकिंग कैंप और घर-घर क्लोरीन टैबलेट वितरण का कार्य करा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने […]

You May Like