
रीवा जिले के बैकुंठपुर कस्बा स्थित वार्ड क्रमांक 14 में आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुराने कुएं के अंदर पड़ा देखा गया जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए सिरमौर अस्पताल भिजवा दिया है
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह बैकुंठपुर कस्बे के वार्ड क्रमांक 14 के निवासियों ने एक अज्ञात युवक का शव कुएं के अंदर पड़ा हुआ देखा
जिसकी सूचना तत्काल बैकुंठपुर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कुएं से बाहर निकलवाया और युवक की पहचान के प्रयास शुरू किए गए
कुछ ही देर में युवक की पहचान सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी निवासी संजय कोल के रूप में हुई है इसके बाद युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है
बताया गया है कि मृतक संजय गुरुवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे घर से निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं गया और आज सुबह उसका शव बैकुंठपुर कस्बे के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पुराने कुएं में पाया गया है
युवक कुएं तक कैसे पहुंचा और यह घटना किन परिस्थितियों हुई इस संबंध में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही संजय की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
