इंदौर। इंदौर में चल रहे BRICS कृषि सम्मेलन के तहत मंगलवार से दो दिवसीय मंत्री स्तरीय बैठक शुरू हो गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का सत्र बेहद महत्वपूर्ण है, जो कृषि में महिलाओं की भूमिका पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “भारत में प्राचीन काल से ही माताओं और बहनों का कृषि में बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं की भागीदारी के बिना खेती की कल्पना नहीं की जा सकती।”
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि BRICS देशों के इस मंच पर कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और उनके योगदान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर चर्चा होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि दो दिन की यह बैठक कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम खोलेगी।
