जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत दर्शन चौराहा में चाचा ने भतीजे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।पुलिस ने बताया कि विक्की रजक 34 वर्ष निवासी नर्मदा नर्सरी स्कूल के पीछे दर्शन चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हलवाई का काम करता है.
उसके चाचा राजेश रजक अपने घर में परिवार से विवाद कर रहे थे, उसने विवाद करने से मना किया तो उसके साथ गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर चाचा राजेश राज ने डंडा से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी ।
