युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता आपस में झगड़े, रिपोर्ट दर्ज

ग्वालियर: ग्वालियर के वार्ड 7 मे युवा कांग्रेस चुनाव के लिए कांग्रेस नेता योगेंद्र तोमर और सुनील शर्मा अपने-अपने कैंडिडेट के लिए वोटिंग करा रहे थे कि उसी दौरान कांग्रेस नेताओं में विवाद हो गया और यह मामला हजीरा थाने तक पहुंच गया।

हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सेंगर द्वारा दोनों पक्षों को काफी हद तक समझाइश देने की कोशिश की गई मगर नेताओं ने पार्टी की छवि की परवाह नहीं की। एक पक्ष की शिकायत पर योगेंद्र तोमर, युवराज तोमर, विक्की बैस व तपन यादव के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है तो दूसरे पक्ष योगेंद्र तोमर द्वारा सुनील शर्मा, पोप सिंह बघेल, करण शर्मा एवं दीपक बघेल के विरुद्ध थाने में फरियाद की गई है ।

Next Post

जरूरी खबर! PPF, RD, KVP, NSC सहित पोस्ट ऑफिस के ये खाते 3 साल बाद हो जाएंगे बंद: जानें क्या हैं नए नियम और कैसे बचें नुकसान से

Fri Jul 18 , 2025
डाकघर ने बदला नियम, निष्क्रिय खातों पर लगेगा ताला; निवेशकों को सक्रिय रखने के लिए अहम बदलाव नई दिल्ली, 18 जुलाई, 2025 – पोस्ट ऑफिस में विभिन्न बचत योजनाओं जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), किसान विकास पत्र (KVP), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और अन्य जमा योजनाओं के […]

You May Like