मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो शहज़ादे शहज़ादी ले जाएंगे का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।
स्टार प्लस का नया शो शहज़ादी है तू दिल की ,दर्शकों का दिल जीत रहा है, जहां कार्तिक और दीपा की जर्नी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब चैनल ने इसके स्पेशल एपिसोड ‘शहज़ादे शहज़ादी ले जाएंगे’ का प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसने आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
प्रोमो में अंगद, कृष्णा और सचिन जासूसों की तरह एंट्री लेते दिखते हैं, आंखों में दिल के शेप वाला चश्मा लगाए और गुलाब को बंदूक की तरह पकड़े हुए। वे बताते हैं कि उनका मिशन दीपा के दिल में कार्तिक के लिए भावनाएं जगाना है। इस खास एपिसोड में स्टार प्लस के कई पॉपुलर शोज़ के किरदार एक साथ नज़र आएंगे, जिनमें माना के हम यार नहीं के खुशी-कृष्णा, उड़ने की आशा के सचिन-साईली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अंगद-वृंदा, शहज़ादी है तू दिल की के कार्तिक-दीपा और तोड़ कर दिल मेरा के राज-रोशनी शामिल हैं।
यह एपिसोड कार्तिक और दीपा की कहानी को सबके सामने पेश करेगा और दिखाएगा कि कैसे वे एक-दूसरे के लिए बने हैं, भले ही उन्हें खुद इसका एहसास न हो। स्टार प्लस के अलग-अलग शोज़ से आए कपल्स गेम्स खेलते नज़र आएंगे और अपने मिशन पर निकलेंगे “दीपा के दिल में कार्तिक के लिए प्यार जगाना है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मज़ेदार लव मिशन कैसे आगे बढ़ता है और किस तरह ये सभी मिलकर कार्तिक और दीपा को उनकी सच्ची भावनाओं का एहसास कराते हैं।
