सड़क किनारे बाइक के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका एक माह पहले हुई थी शादी

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास चौकी इलाके में आज दिन रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार बैस निवासी ग्राम खनतरा थाना मझौली जिला सीधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय अपने गांव से ससुराल ग्राम गन्नई थाना सरई जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। रास्ते में निवास चौकी क्षेत्र के ग्राम रजनिया कटरा जंगल के पास उसका शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे बाइक के नीचे युवक को पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निवास चौकी प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी लगभग एक माह पहले ही सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में हुई थी। वह अपने ससुराल जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं शव के पास से प्लास्टिक के दस्ताने भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। घटनास्थल पर सरई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया व एसडीओपी गायत्री तिवारी मौजूद रहे।

Next Post

40 साल पुराना पेड अचानक भरभराकर गिरा, तीन घायल

Sun Mar 8 , 2026
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास लक्ष्मणपुरा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां सड़क किनारे नाश्ते की दुकान पर एक 40 साल से भी पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकरी के अनुसार रेलवे स्टेशन के […]

You May Like