
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास लक्ष्मणपुरा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां सड़क किनारे नाश्ते की दुकान पर एक 40 साल से भी पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकरी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास लक्ष्मणपुरा रोड पर अचानक 40 साल से भी पुराना पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान दुकान पर नाश्ता कर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। वहीं, सड़क से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला भी पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गई। हालांकि किरण को अस्पताल भेजा था जहां सें इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व निगम प्रशासन को मामले की सूचना दी। नगर निगम प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे हुए पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया। वहीं निगम टीम ने मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर पूरी तरह से हटा दिया।
