चोटिल फिन एलन जिम्बाब्वे में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से बाहर

वेलिंगटन, 09 जुलाई (वार्ता) न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय से बाहर हो गये हैं।

एलन को अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते समय पैर में चोट लगी। उन्हें आगे की जांच के लिए न्यूजीलैंड भेजा जाएगा।

चोट के कारण 26 वर्षीय एलन 14 जुलाई से मेजबान जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड एलन की जगह किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेगा।

जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड का पहला मैच 16 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। इस सफेद गेंद सीरीज में ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिशेल सैंटनर वापसी कर रहे हैं। ये सभी मार्च में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहे थे।

न्यूजीलैंड टीम:- मिच सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

 

 

Next Post

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 की शुरुआत 29 अगस्त से: मशाल स्पोर्ट्स

Wed Jul 9 , 2025
मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसकी घोषणा आयोजक मशाल स्पोर्ट्स की ओर से बुधवार को की गयी। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर और मशाल स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अनुपम गोस्वामी ने कहा, “हमें पीकेएल सीजन […]

You May Like