हिरण का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मांस, अवशेष, लाइसेंसी बंदूक व बाइक जप्त

आष्टा. पुलिस ने हिरण का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बारदात में उपयोग की गई बंदूक और बाइक सहित मांस आदि जप्त किए हैं.

जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक पर हिरण का मांस ले जा रहे हैं. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोलिया-सिद्दीगंज मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों इरफान शेख निवासी जुम्मापुरा और कल्लू शाह निवासी लंगापुरा को दबोचा. पूछताछ में उन्होंने अपने तीसरे साथी बाबूलाल मालवीय निवासी सांगाखेड़ी के साथ मिलकर 12 बोर बंदूक से शिकार करने की बात कबूल की.

पुलिस ने मौके से हिरण का मांस, अवशेष, एक 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की. जंगल बड़ली ग्राम देवनखेड़ी से हिरण के सिर, खाल भी बरामद किए गए.

आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपियों को न्यायालय पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया.

Next Post

नीलगिरी की अवैध लकड़ी से भरे चार ट्रक जब्त

Mon Mar 17 , 2025
शहडोल। वन विभाग ने नीलगिरी की अवैध लकड़ी से भरे चार ट्रक जब्त किए हैं। विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों में यह कार्रवाई की। सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक अवस्थी ने बताया कि रीवा होटल के पास से दो ट्रक पकड़े गए। इन ट्रकों में तिरपाल के नीचे […]

You May Like