
ग्वालियर । जिले में गुरुवार को दो अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चिन्हित 58 कालोनियों में से ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत 4 कालोनियों पर विगत दिवस को कार्यवाही की गई थी। उसी चरण अंतर्गत 2 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई आज गुरुवार को की गई। वार्ड 62 के ग्राम पदमपुर खेरिया एवं मुरार में अवैध कॉलोनी का विकास कर सड़क सीवर बाउंड्री एवं विद्युत पोल आदि निर्मित किए गए थे जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई तथा एक कॉलोनाइजर को विकास अनुज्ञा लेने के उपरान्त ही कार्य करने की हिदायत दी गई।
