कलेक्टर – एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

जबलपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’’ थीम पर थाना बरगी क्षेत्र के बहोरीपार टोल नाके पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। एनएचएआई के सहयोग से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को 25 निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा अधिकारियों ने स्वयं हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। साथ ही हेलमेट न पहनने से होने वाली दुर्घटनाओं व मृत्यु की गंभीरता से नागरिकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे, एनएचएआई एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी सहित लगभग 100 नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत 

Thu Jan 29 , 2026
दमोह.ओमनी कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने का दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है. जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ मानगढ़ आम की तलैया के पास ओमनी कार ने बाजार कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार वीरन पिता नारान आदिवासी उम्र 30 वर्ष […]

You May Like