दमोह डायल-112 : त्वरित कार्रवाई से जीवन रक्षा तक

दमोह। वर्ष 2026 में डायल-112 सेवा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन, SI रेडियो शेखर कुर्मी एवं प्रभारी डायल-112 ASI श्री अजय शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है।

 

डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जिले के पायलट थाना स्टाफ के संयुक्त समन्वय, तत्परता एवं त्वरित रिस्पॉन्स से यह सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन के लिए विश्वसनीय सुरक्षा कवच के रूप में स्थापित हो रही है।

 

प्रमुख उपलब्धियाँ

 

– 🆘 जीवन रक्षा: आत्महत्या के प्रयास से जुड़े 6 प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई कर संबंधित व्यक्तियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

– 🏥 मेडिकल सहायता: सड़क दुर्घटनाओं, रेलवे ट्रैक पर घायल व्यक्तियों, जानलेवा हमले में घायल महिला एवं अन्य आपात मामलों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

– 👧 बाल सुरक्षा: थाना पटेरा के निमरमुंडा में गुम हुई 6 वर्षीय बच्ची, थाना बटियागढ़ के 12 वर्षीय रास्ता भटका बच्चा तथा थाना तेंदूखेड़ा के बादीपुरा में 8 माह के बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

– 👧 बाल विवाह रोकथाम: थाना पथरिया एवं बटियागढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर 2 बाल विवाह रुकवाए गए।

– 🌊 जल दुर्घटना: थाना रनेह में तालाब में डूबी 1 वर्षीय बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

– 🔥 अग्निकांड: आगजनी की सूचनाओं पर फायर ब्रिगेड के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

– 🦌 वन्यजीव संरक्षण: थाना जबेरा में घायल हिरण को सुरक्षित कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

– 📢 जन-जागरूकता: यातायात, साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियानों के आमजन तक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

– ⭐ प्रशंसा: दमोह डायल-112 की उल्लेखनीय कार्यवाहियों की मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय/गृह विभाग के सोशल मीडिया पेज पर प्रशंसा की गई।

 

डायल-112 द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से संकट की घड़ी में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इन प्रयासों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूती मिली है।

 

डायल-112 — त्वरित प्रतिक्रिया, भरोसेमंद सहायता और जीवन रक्षा का संकल्प।

Next Post

गैसाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

Wed Aug 12 , 2026
हटा/दमोह। देशभक्ति, राष्ट्र गौरव एवं तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ गैसाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों व पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बहादुर पटेल, मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी,महामंत्री रणधीर […]

You May Like