नवविवाहिता की आत्महत्या में पति पर केस

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. पुलिस ने मर्ग जांच और मकान मालिक व पड़ोसियों के बयानों में पति द्वारा पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई.
अरिहंत नगर निवासी 21 वर्षीय चेताली पति विक्की चांदने ने 3 सितंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नवविवाहिता की मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. इस दौरान मृतका के परिजनों, मकान मालिक और पड़ोसियों के बयान लिए गए.

जांच में सामने आया कि विक्की छोटी-छोटी बातों को लेकर चेताली को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसी प्रताड़ना से आहत होकर चेताली ने आत्महत्या की. जांच के आधार पर पुलिस ने विक्की चांदने के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं. मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के दौरान परिजनों, मकान मालिक और पड़ोसियों के बयान लिए गए थे. जांच में पति द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना किए जाने की बात सामने आने पर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

अनूप साहा होंगे कोटक महिंद्रा बैंक के अगले सीईओ, नियुक्ति को आरबीआई से मिली मंजूरी

Thu Oct 1 , 2026
मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) कोटक महिंद्रा बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में श्री अनूप कुमार साहा की नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गयी है। बैंक ने गुरुवार को बताया कि श्री साहा की नियुक्ति एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। […]

You May Like