मुरैना: मुरैना से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों में महिलाएं और 9 बच्चे भी शामिल हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के करह धाम का बताया जा रहा है। नूराबाद थाना पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली मे 30 से 35 लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थें। इसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण छूटा और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई, जिसके बाद दर्जनों लोग उसके नीचे दब गए।
ये है मृतक: मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव(50) और पिस्ता बाई पति पूरण जाटव(35)।घायल हुए: रेशमा(17), पूनम(20), अशर्फी(45) और कमला(50)। रामबेटी पत्नी मुन्ना जाटव उम्र 50 वर्ष गीता पत्नी रामखिलाडी जाटव उम्र 30 वर्ष, महादेवी पत्नी बनवारी जाटव उम्र 30 वर्ष, गीता पत्नी वीरेंद्र जाटव उम्र 28 वर्ष, ओमवती पत्नी प्रदीप जाटव उम्र 26 वर्ष, बेबी पुत्री मनोज जाटव उम्र 12 वर्ष, संदीप पुत्र राम खिलाड़ी जाटव उम्र 18 वर्ष निवासीगण हटीपुरा।वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों का रेसक्यू कर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें ग्वालियर रेफर किया गया
