खेत में पानी दे रहे भाईयों पर हमला कर मारी गोली, एक घायल

ग्वालियर। 40 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद उठापटक में बदल गया और विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली युवक के सिर में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात गिरगांव में मंगलवार की दोपहर घटी। गोली चलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भती कराकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गिरगांव में डालचंद अपने भाई राजवीर और एक अन्य भाई के साथ खेत में पानी दे रहा था। तभी गांव में ही रहने वाले रामसेवक, सोनू, सुमनता, लल्ला, भब्बा और दीपू गुर्जर सहित अन्य हमलावरों ने उन पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली डालचंद गुर्जर (40) के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डालचंद के बारे में बताया गया है कि वह बचपन से ही गूंगा-बहरा है। गांव में गोली चलने का पता चलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में फायरिंग भी हुई थी, जिसमें एक युवक के सिर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Next Post

सेवा और उद्योग क्षेत्र की मजबूती से मप्र की आर्थिक तस्वीर बदली, प्रति व्यक्ति आय में भी छलांग: सीएम डॉ यादव 

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। आज विधानसभा में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य की वित्तीय मजबूती और विकास की रफ्तार को लेकर कई अहम आंकड़े पेश किए। उन्होंने पूंजीगत व्यय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, दो अंकों की GSDP वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में उछाल और उद्योग-कृषि-सेवा क्षेत्र में हुए […]

You May Like