पेंशनर्स ने 2 फीसदी महँगाई को लेकर सीएम के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। वर्षो से पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाने से दुखित होकर राज्य प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश, विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन आदि संगठन के द्वारा सामूहिक रूप से आज दोपहर विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल एवं प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष नंद किशोर गोस्वामी के नेतृत्व में जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन दिया गया।

मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसो. ग्वालियर के प्रान्तीय अध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि ज्ञापन में माँग की गई है कि मुख्यमंत्री द्वारा धारा 49 (6)की अनिवार्यता 17 जुलाई को समाप्त करने के बाद भी अभी तक जनवरी 2026 से बकाया महंगाई राहत का दो प्रतिशत का भुगतान एरियर सहित दिये जाने के आदेश नही किये गये हैं, शीघ्र दिए जाएं। साथ ही जुलाई 2019 से दिसंबर 2025 तक के बीच का बकाया 90 फीसदी महंगाई राहत के एरियर का भी भुगतान जो धारा 49 की वजह से नही किया था अब प्रदान किया जाए। हाई कोर्ट के द्वारा 31 अगस्त 2025 को छटवे वेतनमान का 32 माह का एरियर दिये जाने के आदेश के बावजूद भी अभी तक भुगतान के आदेश नहीं किये गये, शीघ्र किये जाए, साथ ही सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर का भुगतान भी किया जाए। विद्युत मंडल पेंशनर्स के पेंशन का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किया जाए। विद्युत मंडल पेंशनर्स को केंद्र के अनुरूप एवं तिथि से ही महंगाई राहत छत्तीसगढ़ के अनुरूप प्रदान की जाए।

ज्ञापन देने वालों में राज्य प्रमुख पेंशनर्स एसो.ग्वालियर के अध्यक्ष नंद किशोर गोस्वामी, विद्युत पेंशनर्स के एस के जायसवाल, जे पी नामदेव, राजेश शर्मा, एन आर अतरोलिया, अनिरुद्ध सेन मदन गुप्ता पी के गुप्ता, राज नारायण द्विवेदी, जी डी वर्मा, के के यादव, सी एल कुशवाह, कैलाश पाल, अजब सिंह, एस पी पांडेय शिवराज सिंह सिकरवार आरके शर्मा बृजमोहन झा अशोक चौहान आर पी शर्मा डॉक्टर प्रीतम सिंह कुशवाहा ओ पी अजमेरिया सीताराम जरसुनिया जगमोहन गुप्ता जोगेंद्र सिंह भदोरिया राजा राम सिंह सेंगर सहित दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित थे।

Next Post

मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष व असीम त्रिवेदी हुए सचिव निर्वाचित

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के वर्ष 2026-28 के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी निर्वाचित हुए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर नये चेहरे मिले है। उनकी जीत से समर्थकों में उत्साह व्याप्त […]

You May Like