
जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के वर्ष 2026-28 के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी निर्वाचित हुए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर नये चेहरे मिले है। उनकी जीत से समर्थकों में उत्साह व्याप्त है।
अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ट अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने 799 मत हासिल कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता परितोष त्रिवेदी को 49 मतो से पराजित किया। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने 894 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को अधिवक्ता योगेश सोनी को 193 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के मतों की गिनती आज बुधवार को होगी।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 3112 मतदाताओं में से 2308 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और सर्व प्रथम अध्यक्ष पद के मतों की गिनती की गई। जिसमें मृगेन्द्र सिंह और परितोष त्रिवेदी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मतों की समाप्त होने पर मृगेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष तथा सचिव पद पर अधिवक्ता असीम त्रिवेदी जीत हासिल की।
इन्हें मिले इतने मत
मृगेन्द्र सिंह – 799
परितोष त्रिवेदी – 750
संजय वर्मा- 302
संपूर्ण तिवारी- 228
डीके जैन – 82
एसडी गुप्ता – 44
इन्हे मिले इतने मत
असीम त्रिवेदी – 894
योगेश सोनी – 701
शशांक उपाध्याय – 209
अशोक मिश्रा – 133
राजीव नयन मिश्रा – 80
रवीन्द्र गुप्ता – 68
ओम शंकर पांडे – 56
