गेहूं की नरवाई जलाई तो सरपंच ने करा दी तीन पर FIR 

बनखेड़ी। ग्राम खरसली में पंचायत सरपंच ने तीन लोगों पर नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह जिले का पहला मामला होगा जिसमें नरवाई में आग लगाने पर किसी सरपंच ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई हो। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल अपने गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान देखा कि जुन्हेटा रोड स्थित खेत में जंडेल सिंह, काशीराम और आशीष कौरव गेहूं फसल काटने के बाद बची नरवाई में आग लगा रहे थे। सरपंच ने तीनों को समझाया और नरवाई में आग न लगाने की बात कही। इसके बावजूद तीनों आरोपी नहीं माने और नरवाई में आग लगा दी। जिसकी सूचना सरपंच द्वारा एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका एक्का, नायब तहसीलदार आरएस मरावी को दी गई। तथा नायब तहसीलदार आरएस मरावी ने पटवारियों के हल्का पटवारी शिल्पा सरयाम के साथ दल को मौके पर भेजा, दल ने मौका स्थल पहुंचकर पंचनामा बनाया। जिसके आधार पर पुलिस थाना बनखेड़ी में तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इनका कहना है –

मैं गांव में भ्रमण कर रहा था तभी जुन्हेटा रोड स्थित खेत में 3 लोग नरवाई आग लगा रहे, मैंने मौके पर जाकर समझाइश दी लेकिन वे नहीं माने और नरवाई जलाने लगे जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

– गजेन्द्र सिंह पटेल, सरपंच पथरकुही

Next Post

आग के दावानल में 30 एकड़ की फसल जलकर खाक

Sat Apr 5 , 2025
सीहोर। जिले के सेमली कलां गांव में दो किसानों के खेत आग की चपेट में आने से करीब 30 एकड़ से ज्यादा जमीन में खड़ी गेहूं फसल जलकर खाक हो गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने काफी प्रयास किए, लेकिन फिर भी कंट्रोल नहीं हुआ तो दमकल बुलाई. दमकल के […]

You May Like

मनोरंजन