आग के दावानल में 30 एकड़ की फसल जलकर खाक

सीहोर। जिले के सेमली कलां गांव में दो किसानों के खेत आग की चपेट में आने से करीब 30 एकड़ से ज्यादा जमीन में खड़ी गेहूं फसल जलकर खाक हो गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने काफी प्रयास किए, लेकिन फिर भी कंट्रोल नहीं हुआ तो दमकल बुलाई. दमकल के पहुंचने के बाद आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया. इस आग की घटना में काफी नुकसान हुआ है.

सेमली के किसान मूसा खां ने बताया कि उनकी और चाचा शरीफ खां की जमीन पास में है. शनिवार को दोनों के खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई. इस आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया. हर तरफ आग की लपटे और धुआं निकल रहा था.जिसे देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. जो लोग मौके पर मौजूद थे उन्होंने आग बुझाने बहुत कोशिश की. खेत में ट्रैक्टर से बख्खर भी चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन काबू नहीं हो रहा था. सूचना पर पहुंची दमकल से काबू पाया.

शनिवार को इस आगजनी के अलावा जमोनिया, महुआखेड़ा सहित अन्य गांवों में भी आग से भूसा जलने की खबर मिली है. जिले में मार्च महीने में गर्मी मौसम के दस्तक के साथ ही शुरू हुई आग की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक महीने के अंदर एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आग लगने की घटना हुई है.

Next Post

देवी दर्शन करने सलकनपुर पहुंचे चौहान

Sat Apr 5 , 2025
रेहटी. शनिवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित देवी धाम सलकनपुर पहुंचे जहां उन्होंने मां बिजासन के दरबार में पहुंचकर दर्शन करते हुए प्रदेश व देश के मंगल की कामना की.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना चौहान दोनों पुत्र कार्तिक एवं कुणाल एवं उनकी दोनों पुत्रवधू […]

You May Like