देवी दर्शन करने सलकनपुर पहुंचे चौहान

रेहटी. शनिवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित देवी धाम सलकनपुर पहुंचे जहां उन्होंने मां बिजासन के दरबार में पहुंचकर दर्शन करते हुए प्रदेश व देश के मंगल की कामना की.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना चौहान दोनों पुत्र कार्तिक एवं कुणाल एवं उनकी दोनों पुत्रवधू अमानत एवं रिद्धि के साथ शनिवार की शाम 4.30 बजे कार द्वारा देवीधाम पहुंचे . इस मौके पर मौजूद पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की. इस अवसर पर उन्होंने विंध्यवासिनी माता की पूजा अर्चना की एवं देश एवं प्रदेश के के लिए मंगल कामनाएं कीं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदिर दर्शन के बाद गृह ग्राम जैत पहुंचेंगे जहां कुलदेवी की अष्टमी पूजन की जाएगी. इस अवसर पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

Next Post

सागरताल में मिले महिला-पुरुष के शव, सुसाइड की आशंका

Sat Apr 5 , 2025
ग्वालियर। शनिवार को सागरताल में महिला और पुरुष का शव मिला है। राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। महिला की शिनाख्त साधना सिंह 50 निवासी सरकारी मल्टी सागरताल के […]

You May Like