पुराने अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को दी गई प्राथमिकता
जबलपुर: तमाम अटकलों के बाद आखिरकार भाजपा की कार्यकारिणी मंगलवार देर शाम को जारी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर महानगर के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से 29 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। वहीं सामाजिक पहलु को भी ध्यान में रखा गया है। जारी सूची के हिसाब से संगठन को मजबूती देने के लिए कुल 8 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, रजनीश यादव, योगेन्द्र राजपूत, प्रणीत वर्मा, श्रीमती अंजू भार्गव और तृष्णा चटर्जी के नाम शामिल हैं।
इन्हें मिली महामंत्री और मंत्री पद की जिम्मेदारी
जबलपुर महानगर में संगठन की कमान संभालने के लिए पंकज दुबे और रंजीत पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला मंत्रियों की सूची में अशोक रोहिताश, पंकज मिश्रा, संकल्प पाठक, कौशल सूरी, रीना राय, विभा उपाध्याय और मनीष जैन कल्लू को जगह मिली है।वहीं कोषाध्यक्ष: विवेक अग्रवाल ,सह कोषाध्यक्ष योगेश बिलोहा, मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू , सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, चित्रकांत शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल दुबे ,सह प्रभारी मीना मरकाम, आई.टी. प्रभारी अमित जैन ,सह प्रभारी दिव्या बाजपेई, राजेश मिश्रा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि कमलेश नामदेव और कुसुम चौबे को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम आगामी चुनौतियों और सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। इस घोषणा के बाद से ही जबलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इनका कहना है
–भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी में 7 मातृशक्तियोंं के साथ अनुभवी व युवाओं चेहरों को मौका दिया गया है जिससे संगठन और मजबूत हो सके।
–रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष, भाजपा।
