ग्वालियर के कई वार्डों में पानी संकट, लोगों ने पार्षदों को घेरा

ग्वालियर: वार्ड 65 में पानी की समस्या का निराकरण नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद गीता भूपेंद्र कुशवाह के समक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। माहौल गर्म देख पार्षद वहां से निकल गए।
इसी प्रकार वार्ड 2 में आज फिर पानी नहीं आया। यहां के पम्प ऑपरेटर के साथ शनिवार को मारपीट हुई थी, जिसके बाद पम्प ऑपरेटर कल भी नहीं आया था। वह ड्यूटी पर आज भी नहीं आया।
इतनी भीषण गर्मी में पानी नहीं आने के कारण जनता को प्यासा रहकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद को अवगत कराने के बाबजूद अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

Next Post

पेड की डाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Mon Jun 29 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत तिलसानी में रविवार को सागौन के पेड की डाल में रस्सी से फांसीके फंदे पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला ।पुलिस हत्या, आत्महत्या एंगल पर तफ्तीश कर रही है ।पुलिस के मुताबिक मानसिंह परस्ते 45 वर्ष निवासी ग्राम तिलसानी ने सूचना दी […]

You May Like