पेड की डाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत तिलसानी में रविवार को सागौन के पेड की डाल में रस्सी से फांसीके फंदे पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला ।पुलिस हत्या, आत्महत्या एंगल पर तफ्तीश कर रही है ।पुलिस के मुताबिक मानसिंह परस्ते 45 वर्ष निवासी ग्राम तिलसानी ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है। उसका बेटा शंकर सिंह परस्ते 20 वर्ष बीती रात 10 बजे घर पर था, जब उसके माता पिता एवं पत्नि सो गये थे।

रविवार को देखा तो लडका घर पर नहीं था जो उसका मोबाईल भी अपने साथ ले गये था। सुबह गॉव के बाहर गया तो देखा कि बालाजी प्लांट के पीछे सागौन के पेड की डाल में रस्सी से फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले, जल निगम की टीम के साथ किया निरीक्षण; फ्री क्लोरीन की जांच

Mon Jun 29 , 2026
बंडा: बरसात के मौसम को देखते हुए नगर परिषद ने पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। सीएमओ आर.सी. अहिरवार के निर्देश पर उपयंत्री आकाश राठौर के नेतृत्व में जलप्रदाय प्रभारी सीताराम विश्वकर्मा एवं कर्मचारियों ने फिल्टर प्लांट सहित जलप्रदाय व्यवस्था के विभिन्न घटकों […]

You May Like