प्रभारी डीआईजी ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

सतना: प्रभारी डी०आई०जी० जबलपुर रेंज अखिलेश तोमर द्वारा गुरुवार को केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया गया।डीआईजी श्री तोमर द्वारा महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड तथा वॉच टावर के माध्यम से जेल के आन्तरिक भागों एवं जेल परिसर के नजदीकी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्रीय जेल सतना के विभिन्न कार्यालयों में सम्पादित किये जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।

इसी कड़ी में जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की भोजन व्यवस्था, बंदियों की चिकित्सा व्यवस्था सहित प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, श्रीमती बिन्दू मिश्रा सहायक ग्रेड-3 व जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

पहले हफ्ते में ‘धमाल 4’ का तूफान, अजय देवगन ने कर दिया कमाल

Fri Jul 17 , 2026
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 30 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिसर पर हंसी का जबरदस्त तड़का लगाने आई फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोटों की बारिश कर रही […]

You May Like