अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 30 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बॉक्स ऑफिसर पर हंसी का जबरदस्त तड़का लगाने आई फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोटों की बारिश कर रही है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सात दिनों में ही कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं। दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही धमाल 4 के सामने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं।
इस शानदार प्रदर्शन के चलते फिल्म धमाल 4 बेहद कम समय में एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। धमाल 4 ने अपनी रिलीज के पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की इस चौकड़ी ने सिनेमाघरों में ऐसा जादू चलाया है कि हाल ही में आई करीब 30 फिल्मों के रिकॉर्ड एक झटके में धराशायी हो गए।
हंसी के इस सफर ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 की रफ्तार को रोकना अब किसी भी दूसरी फिल्म के लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। यह फिल्म हर दिन कमाई के नए आंकड़ों को छू रही है और दर्शकों का भरपूर हंसा रही है। वर्किंग डेज होने के बावजूद इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है।
फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के 7वें दिन करीब 6 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस आंकड़े को मिलाकर फिल्म ‘धमाल 4’ का कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 114.49 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं देश के भीतर इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
दुनियाभर में मची सफलता की भारी गूंज
केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अजय देवगन मल्टीस्टारर फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। विदेशों से मिलने वाले प्यार की बदौलत फिल्म ‘धमाल 4’ ने अब तक 18.25 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी कारोबार कर लिया है। अगर बात करें पूरी दुनिया की तो इस धमाल ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 132.74 करोड़ रुपये का कुल आंकड़ा छू लिया है।
सिर्फ 7 दिनों के अंदर इतनी भारी कमाई करना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर है। अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इस फिल्म ‘धमाल 4’ की नजर एक बहुत बड़े घरेलू माइलस्टोन पर टिकी हुई है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
