
भोपाल। नेहरू नगर में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले शाहरूख और सलमान खान नाम के आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. आरोपियों को विज्ञान भवन के पास एमडी ड्रग्स बेंचते हुए पाया गया. दोनों आरोपी ऑटो में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे. दोनों आरोपियों के पास से 2 लाख रूपए का ड्रग्स बरामद किया गया है.
क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग्स तस्कर शाहरूख खान (26) निवासी ऐशबाग और सलमान खान (30) निवासी अशोका गार्डन को गिरफ्तार किया गया है. विज्ञान भवन के सामने खाली मैदान में दोनों एक ऑटो में बैठकर अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बेंचने की फिराक में थे. दोनों आरोपियों के पास से आटो के अंदर कुल 3.01 ग्राम एमड़ी ड्रग्स बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और ऑटो वाहन को भी जब्त कर लिया है.
