बदमाशों के उपद्रव में 1900 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई रुकी

जबलपुर: पाटन सरोंद सबस्टेशन में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। इसके साथ ही ऑपरेटर को धमकाने के साथ फीडर को बंद कर दिया। इस दौरान करीब 1900 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक स्वर्ण सिंह मनकोटिया सहायक अभियंता बोरिया में पदस्थ है।

33 केवी सरोद लाइन जो कि लगभग 40 किलोमीटर लंबी लाईन है जिसमें फाल्ट आ गया, जिसके कारण 33/11 के वी उपकेन्द्र सरोंद से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरो की विद्युत सप्लाई से सरोंद सब स्टेशन को सप्लाई दी गई एवं सभी घरेलू फीडर चालू कर दिये गये। उसके उपरांत ग्राम केथरा निवासी नवीन पटेल एवं करारी निवासी अनूप तिवारी एवं अन्य व्यक्तियो जो कि शराब के नशे में थे, इनके द्वारा सरोंद सब स्टेशन में जबरदस्ती घुस गए और आपरेटर हीरेश बासुरी को धमकाकर सभी घरेलू फीडर को बंद करवा दिया गया। इनके द्वारा सब स्टेशन में भी उत्पात मचाकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। सरोंद उपकेन्द्र से विद्युत प्रयोग करने वाले लगभग 1900 उपभोक्ताओ की विद्युत प्रभावित की गई जिससे कंपनी को लगभग 2 लाख की आर्थिक हानि हुई।
इनका कहना है
फाल्ट आने से सप्लाई बंद हुई थी जिसके चलते खेतों की बिजली चली गई थी, जिसके विरोध में नवीन पटेल एवं करारी निवासी अनूप तिवारी एवं अन्य ने ऑपरेटर के साथ अभद्रता की और दूसरे गांव की बिजली बंद करवा दी थी, उनका कहना रहा कि जब तक उनके गांव की बिजली नहीं आयेगी तब तक दूसरे गांव में भी बिजली नहीं चलेगी। मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
नितिन तिवारी, नुनसर चौकी प्रभारी पाटन, जबलपुरओबीसी आरक्षण संबंधी मामले में सुनवाई टली

Next Post

आठ नर्सिंग कॉलेज क्लीनिकल शुल्क जमा करें तभी दाखिला

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: आठ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा निर्धारित क्लीनिकल शुल्क जमा नहीं किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी तथा जस्टिस ए के पालीवाल की युगल पीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित […]

You May Like