
शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर में मंगलवार की दोपहर बाद दो बच्चों की नदी में बह जाने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले दो बच्चे संदीप पिता भजन सिंह व सौरव पिता कमलेश सिंह स्कूल समय में ही नदी की ओर चले गए और दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई उनकी समझ में नहीं आई और कुछ ही मिनटों में दोनों गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। खोजबीन के बाद दोनों बच्चे के शव नदी से बरामद कर लिये गये। सीधी थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों छात्र हाफ टाइम में स्कूल से चुपचाप खेल मैदान से निकलकर नदी की ओर गए और लापता हो गए थे।
