शी जिनपिंग ने की शहबाज शरीफ से मुलाकात

बीजिंग, 02 सितंबर (वार्ता) चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।

श्री शी ने कहा कि दुनिया में तेजी से अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं, इसीलिए चीन-पाकिस्तान के मजबूत संबंध क्षेत्रीय शांति और विकास की सुरक्षा के लिए अनुकूल है। दोनों देशों को नये युग में साझा भविष्य के साथ और भी चीन-पाकिस्तान समुदाय के घनिष्ठ संबंध निर्माण में तेजी लानी चाहिए, जिससे दोनों देशों की जनता को बेहतर लाभ मिल सके और पड़ोस के लिए एक आदर्श स्थापित हो।

उन्होंने कहा कि चीन, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे और चीन-पाकिस्तान मुक्त व्यापार समझौते बेहतर दिशा में ले जाने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने को तैयार है और हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने देश में चीनी कर्मियों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठायेगा।

श्री शरीफ ने कहा कि राष्ट्रपति शी द्वारा पेश किये गये वैश्विक शासन पहल विश्व शांति, विकास और स्थिरता के लिए बेहद अहम हैं और पाकिस्तान इसे अपना पूर्ण समर्थन देगा तथा इसे लागू करने के लिए सक्रियता से काम करेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान एक-चीन सिद्धांत पर मजबूती से कायम है और दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करने तथा सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद रखता है। उन्होंने पाकिस्तान में सभी चीनी कर्मियों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने का वादा भी किया।

 

 

Next Post

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने पुतिन-ट्रम्प बैठक को ‘बड़ा कदम’ करार दिया

Tue Sep 2 , 2025
माॅस्को, 02 सितम्बर (वार्ता) स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुयी बैठक एक ‘बड़ा कदम’ है। श्री फिको ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक में कहा, “जहां तक यूक्रेन में सैन्य संघर्ष का […]

You May Like