महापौर ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

सतना:महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने,वार्ड क्र. 18 में 21.06 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और वार्ड के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। हमारा संकल्प है कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ते रहें और आमजन को सुविधाजनक व सुरक्षित वातावरण मिले।

भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती मनीषा अजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरारी सोनी, रमाशंकर मिश्रा, हीरा लाल कुशवाहा, विकास द्विवेदी, रामकरण दाहिया, शिवबहोर कुशवाहा, कन्हैया सिंह, विनोद कुशवाहा, रामजस कुशवाहा, आदित्य मिश्रा, आनन्द पांडेय, शिवकुमार कुशवाहा, श्रीमती ऊषा तिवारी, श्रीमती लीला सोंधीया, मन्नू शर्मा, रोहित त्रिपाठी, देवराज सोनी, गुड्डू परौहा एवं सम्मानित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Next Post

मानसिक प्रताडऩा से तंग पति ने जहर खाया, उपचार जारी

Mon Feb 23 , 2026
सतना :पारिवारिक कलह ने एक व्यक्ति को अंदर से इस कदर झकझोर दिया कि उन्होंने जहर खाकर जान देने जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया. यह तो गनीमत रही कि समय रहते उन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस द्वारा परिजनों और रिश्तेदारों के कथन लेते हुए मामले […]

You May Like