युवक की गोली मारकर हत्या मामले में मंत्री राकेश शुक्ला के समधी हिरासत में

भिंड: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के समधी जेपी कांकर समेत 3 लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। भिंड जिले में कल युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप मंत्री राकेश शुक्ला के समधी समेत 3 लोगों पर है। समधी हिरासत में ले लिए गए हैं जबकि दोनों साथी फरार हैं। मामला गोहद के डांग गांव का है। यहां शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुरलीपुरा निवासी जेपी कांकर अपने साथियों- सुनील कांकर और दीपू बोहरे के साथ पहुंचे थे।

शराब के नशे में होने की वजह से रात 10 से 11 बजे के उनकी गौरव गुर्जर से बहस हो गई। बात कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर जेपी कांकर ने फायरिंग कर दी। गोली गौरव के पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल गौरव को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जेपी कांकर की बेटी की शादी मंत्री राकेश शुक्ला के बेटे से हुई है। सुनील कांकर कांग्रेस का स्थानीय नेता है।

जेपी कांकर पुलिस हिरासत में हैं। सुनील और दीपू फरार हैं। ग्वालियर में पोस्टमॉर्टम के बाद गौरव का शव गोहद लाया गया। यहां परिजन और गुर्जर समाज के लोगों ने हाईवे-719 पर शव रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इसमें एम्बुलेंस से लेकर स्कूली बच्चे तक फंसे रहे।एडिशनल एसपी संजीव पाठक मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। एक आरोपी का घर तोड़ने जेसीबी मशीन भेजी गई है।

Next Post

एसआईआर में लगे सभी निर्वाचन कर्मचारियों को सम्मानित किया

Tue Dec 2 , 2025
भिंड: नगर लहार में युवा वाहिनी सामाजिक संगठन के संयोजक अजय शिवहरे एवं उनके साथियों द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी लहार विजय यादव का सम्मान किया गया। इसके साथ ही एस.आई.आर. में लगे सभी निर्वाचन कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। संयोजक अजय शिवहरे ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक […]

You May Like