भिंड: नगर लहार में युवा वाहिनी सामाजिक संगठन के संयोजक अजय शिवहरे एवं उनके साथियों द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी लहार विजय यादव का सम्मान किया गया। इसके साथ ही एस.आई.आर. में लगे सभी निर्वाचन कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
संयोजक अजय शिवहरे ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक प्रणाली की रीढ़ है और इसमें संलग्न अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभाव से दायित्व निभाते हैं। इसलिए उनका सम्मान करना संगठन का गौरव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने प्रशासन और समाज के बीच सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कादिर ख़ान, बेटू, राजीव यागिक आदि उपस्थित थे।
