जनसुनवाई का हुआ आयोजन

नवभारत न्यूज

रीवा, 28 जनवरी, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर पी.के. पाण्डेय एवं श्रेयस गोखले ने लोगों की समस्यायें सुनीं. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त 87 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समाधानकारक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया.

जनसुनवाई में पडऱा रीवा वार्ड क्रमांक 4 निवासी राधा साकेत के राशन कार्ड के डाटा सुधार करने तथा संसारपुर निवासी शिवशंकर सोनी के भूमि विवाद का निपटारा तथा करने पटपहरा निवासी मनीष मिश्रा के बीपीएल कार्ड बनाने के आवेदनों को संबंधित तहसीलदारों को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया. इसी प्रकार रजा मोहम्मद पडुआ के खसरा सुधार, सोहागी के बुद्धसेन मिश्रा के अवैध अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर संबंधित एसडीएम को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया. रमाकांत पटेल के अनुकंपा नियुक्ति तथा तरूणेन्द्र सिंह बघेल हिनौती के आवासीय प्लाट के ऊपर से 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाने के आवेदनों को विद्युत विभाग को कार्यवाही के लिये तथा रौसर निवासी राजेश्वर प्रसाद मिश्रा के फर्जी ऋण की जांच कराने के आवेदन को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया.

कुंआ चचाई निवासी राजभजन सिंह लोधी के खाद्यान्न पर्ची में नाम जोडऩे के आवेदन एवं लूक निवासी रामनरेश द्विवेदी के प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के आवेदन के संबंधित जनपद के सीईओ को तथा विट्टन सिंह खरहटी के लाड़ली लक्ष्मी योजना की किश्त प्रदान करने के आवेदन पर जिला महिला लाल विकास अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये. उपरहटी निवासी राजीव कुमार शुक्ला ने कैंसर के इलाज का आवेदन दिया जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया. विमला मिश्रा धौरहरा के भू अर्जन राशि दिलाने के आवेदन पर भू अर्जन अधिकारी को तथा शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिघरा के छात्र प्रांसू बुनकर के छात्रवृत्ति प्रदान करने के आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये. जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ...

Tue Jan 28 , 2025
गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज, आनंद उत्सव के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा कराया भव्य आयोजन।   भीकनगांव। भीकनगांव नगर सहित क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्थानीय स्कूल ग्राउंड परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर इतिहास रच दिया। क्षेत्र […]

You May Like