उज्ज्वल मित्र 2.0 योजना के तहत महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

सारनी: पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को लेकर उज्ज्वल मित्र 2.0 योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि यदि आज वृक्षों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा।उज्ज्वल मित्र 2.0 योजना की वरिष्ठ प्रतिनिधि हनीमाबाई ने बताया कि वृक्ष केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि वर्षा में सहायक, पक्षियों के आश्रय, औषधीय उपयोग तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन की महिलाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में ग्रामवासियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।यह कार्यक्रम पाथाखेड़ा क्षेत्र की विकास कॉलोनी में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं के उत्साह और जागरूकता ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

Next Post

चेन सु-यू को हराकर सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

Fri Jun 12 , 2026
सिडनी, 12 जून (वार्ता) भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी ताइपे की चेन सु-यू को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला जापान की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची से होगा। आज यहां महिला […]

You May Like