ग्वालियर में आज से सजेगा वैश्विक संस्कृति का मंच, निकलेगा भव्य सांस्कृतिक कार्निवल

ग्वालियर: भारतीय संस्कृति की विविधता और वैश्विक एकता का संदेश लेकर 21वां आईटीएम अंतरराष्ट्रीय उद्भव उत्सव 24 से 27 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित होगा। ‘प्रमोटिंग ग्लोबल यूनिटी थ्रू कल्चर’ थीम पर होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन में किर्गिस्तान, स्लोवाकिया सहित विभिन्न देशों के कलाकार नृत्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और लोककलाओं के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत करेंगे।

उत्सव का उद्घाटन 24 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे जीवाजी क्लब में होगा। उद्घाटन समारोह का विशेष आकर्षण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालिकाओं की नृत्य प्रस्तुति होगी। वहीं, इसी दिन दोपहर 3 बजे डॉ. भगवत सहाय सभागार परिसर से जीवाजी क्लब तक भव्य सांस्कृतिक कार्निवल निकाला जाएगा। इसमें देश-विदेश के एक हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए शहर की सड़कों पर विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाएंगे।

कार्निवल में पुलिस बैंड की धुनें भी आकर्षण बढ़ाएंगी।उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय और सचिव दीपक तोमर ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के साथ विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार, दिव्यांग कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना भी आयोजन की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहन मिलेगा।

Next Post

कालका विहार कॉलोनी में टूटेंगे मकान, प्रशासन की टीम मौके पर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना लिए मकान

Sat Oct 24 , 2026
ग्वालियर: चिरवाई पुलिस चौकी के आगे कालका विहार कॉलोनी बेलदार का पुरा में सुबह प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा है। वहां सरकारी जमीन पर करीब 40 मकान बना लिए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है और कभी भी मकान तोड़ने का सिलसिला […]

You May Like