लिंक को क्लिक करते ही खाते से उड़ी रकम

जबलपुर: हाईकोर्ट में पदस्थ महिला कर्मचारी को बिजली का बिल अपडेट करने का कहते हुये साइबर ठग ने ऑन लाईन धोखाधडी कर एकाउंट से हजारों रूपए ट्रांसफर कर लिए। सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति रूकमनी ओझा 53 वर्ष निवासी एपीआर कालोनी बिलहरी ने लिखित शिकायत की कि वह वर्तमान में हाईकेार्ट के फाईलिींग सेक्सन में कार्यरत है।

11 दिसम्बर को वह हाईकोर्ट के फाईलिंग सेक्सन पर थी लगभग 10-09 बजे उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नम्बर के धारक ने उससे कहा कि आपने बिजली का नया कनेक्शन किया है बिजली बिल नहीं भरा है आपको सिक्योरिटी मनी वापस कर दी गई है आप चैक कर लीजिये, उसने चैक कर बतायी कि एमाउण्ट नहीं आया है, उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि हम आपका बिजली बिल फिर से अपडेट कर देते हैं कहकर उसके व्हाटसएप नम्बर पर लिंक भेजा एवं लिंक पर क्लिक करने को कहा, उसने अपने मोबाइल आये लिंक को क्लिक किया तो कई लिंक आने लगे वह सभी लिंक करती रही अंत में बोला कि अभी 100 प्रतिशत होने वाला है.

लाईन पर बने रहिये इस तरह से बीच बीच में बोलता गया पैसा चैक करते रहिये, उसने फोनपे पर पिन डालकर अपना अमाउण्ट चैक किया उसके यूनियन बैंक के एकाउण्ट से 65 हजार रूपये, कुछ देर बाद 2 हजार रूपये कट गये। बाद में स्टेट बैंक आफ इण्डिया के एकाउण्ट नम्बर से 12 हजार रूपये, स्टेट बैंक आफ इंडिया के दूसरे एकाउण्ट नम्बर से 2 हजार रूपये कट गये, इस तरह मोबाइल धारक द्वारा उससे ऑनलाईन धोखाधड़ी कर उसके यूनियन बैंक एवं एसबीआई बैंक के एकाउण्ट से कुल 81 हजार रूपये की राशि अपने एकाउण्ट में डाल ली गई है।

Next Post

आईटी कर्मचारियों के लिए विशेष कानून बनाएं : भाकपा

Mon Dec 15 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव और विधायक कूनमनेनी संबाशिव राव ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मचारियों के लिए काम के घंटों को निर्धारित करने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर उच्च न्यायालय की टिप्पणियों का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि उनके हितों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।