इंदौर और जबलपुर के 29 बंदियों को रिहा किया गया 

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश की इंदौर और जबलपुर केंद्रीय जेल से कुल 29 बंदियों को रिहा किया गया। इंदौर में 11 बंदियों ने सजा पूरी होने के बाद जेल से बाहर कदम रखा, जबकि जबलपुर में 18 बंदियों को समय पूर्व रिहाई मिली। जेल का दरवाजा खुलते ही कहीं अपनों से मिलने की खुशी नजर आई, तो कहीं वर्षों साथ रहे साथियों से बिछड़ने की भावुकता। परिजनों ने बाहर निकलते ही अपनों को गले लगाया और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इन बंदियों के लिए 15 अगस्त देश की आजादी के साथ-साथ जिंदगी की नई शुरुआत का दिन भी बन गया।

Next Post

कलेक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 

Sat Aug 15 , 2026
पांढुरना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें उन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है, जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कलेक्टर ने जिलेवासियों […]

You May Like