अमेरिकी सीनेट ने लुटनिक की वाणिज्य मंत्री के रूप में पुष्टि की

वाशिंगटन 19 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को हावर्ड लुटनिक की वाणिज्य मंत्री के रूप में पुष्टि की। इसके लिए हुए मतदान के दौरान 51 सीनेटरों ने श्री लुटनिक के नामांकन का समर्थन किया जबकि 45 ने इसके खिलाफ़ मतदान किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में श्री लुटनिक को अपने शपथग्रहण से दो महीने से भी ज़्यादा समय पहले नामित किया था। श्री लुटनिक एक वित्तीय सेवा फर्म कैंटर फ़िट्ज़गेराल्ड के सीईओ हैं और श्री ट्रम्प के करीबी सहयोगी हैं।

Next Post

सूडान में आरएसएफ के हमलों में दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए

Wed Feb 19 , 2025
बुडापेस्ट 19 फ़रवरी (वार्ता) सूडान में पिछले तीन दिनों में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित 200 से ज़्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। अल-अरबी अल-जदीद न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट में मंगलवार को […]

You May Like