
सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी के ग्राम मुडिक़ा में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडिक़ा निवासी गोरेलाल साहू की धर्मपत्नी ने कुसियारी-मुडिक़ा मार्ग के किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए अन्य संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।
